हरदोई, जनवरी 30 -- सांडी। बुधवार रात बिलग्राम रोड स्थित एपीएस डिग्री कॉलेज के सामने पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिले ई-रिक्शा चालक रिशेन्द्र के मामले में तीसरे दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बावजूद मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सरौना मृतक के पिता देवेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर न्याय की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुर्गागंज निवासी छह लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न एवं हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.