मधेपुरा, मार्च 31 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या मामले का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अवैध संबंध के शक में अंजाम दिया गया। सोमवार को उदाकिशुनगंज थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 27 मार्च 2026 को शहजादपुर से गोरपार जाने वाली सड़क पर एक लावारिस अवस्था में मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी। वहीं उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर मक्के के खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान शंकर मुखिया पिता नागो मुखिया निवासी शिशवा वार्ड 4 थाना आलमनगर, जिला मधेपुरा के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर उदाकिशुनगंज थाना में केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.