प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- सांगीपुर। सांगीपुर थाना के लखनपुरसूर गांव निवासी अनंत बहादुर कोरी की सात दिसंबर को लाठी-डंडे से पिटाई की गई थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आठ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस मुख्य आरोपी अधिवक्ता समेत चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार सुबह सांगीपुर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी अनुज यादव निवासी लखनपुरसूर को गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद किया। एसओ राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...