गाजीपुर, जून 26 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी अजय यादव की हत्या में चार बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस दबिश दे रही है। बता दें कि 24 जून को घर से खाना लेकर गांव से पूरब अपने डेरा पर जा रहे अजय यादव को घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। मृतक अजय के पिता श्रीकांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद तथा 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा तथा हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'किलर टीनएजर्स' का आतंक! नाबालिग लड़कों ने 4 लोगों को उतारा मौत के घाट; क्या वजह थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि चार बाल अपचारियों को को बाल सुधार गृह भेज दिया गय...