बक्सर, दिसम्बर 15 -- पेज तीन के लिए ------ कार्रवाई पुलिस दबिश के बाद सरेंडर करने वाले दो अभियुक्तों को रिमांड पर लिया गया पूछताछ के दौरान हत्या में प्रयोग किए गए देसी कट्टा को पुलिस ने किया बरामद डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बगेन गोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में पिछले 7 दिसंबर की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या करने में इस्तेमाल देसी कट्टे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों ने हत्या के अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। हत्या के इस मामले के चारों अभियुक्त जेल में है। बता दें कि पिछले 7 दिसंबर की शाम पिपराढ़ गांव निवासी देवप्रकाश गोड को नामजद लोगों ने गोली मार दी थी। गोली युवक के गले में लगी थी। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में जख्मी ने दम तोड़ दिया था। मामूली बात को लेकर नामजद लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी ...