वाराणसी, मई 8 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में बुधवार सुबह रुस्तमपुर (सारनाथ) निवासी 24 वर्षीय रोहित राजभर की खून से लथपथ लाश मिली थी। मौके से मोबाइल फोन नहीं मिला था। प्रकरण में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि अब तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है। ना ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही पुलिस को मिली है। रोहित राजभर बचपन से ही जौनपुर के घुड़दौड़ (केराकत) में ननिहाल में रहता था। घुड़दौड़ निवासी एक दोस्त के साथ जौनपुर के कटक में शादी में गया था। देर रात वह अकेले लौट रहा था। सुबह बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास खून से लथपथ रोहित की लाश मिली थी। बाइक क्षतिग्रस्त हाल में थी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है। दूसरी ओर परिजन एवं...