मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के रैनी गांव में दशरथ राम (30) की पीट-पीटकर हत्या में पुलिस ने गुरुवार की रात तीन संदिग्धों को उठाया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एक संदिग्ध युवक नेमोपुर सेढा टोला का निवासी है। दूसरा एक दुकानदार और तीसरा मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में वारदात के सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। दशरथ की चचेरी बहन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक चारपहिया गाड़ी से दशरथ राम को लेकर चार-पांच युवकों को उतरते दिखा है, जिसमें युवकों द्वारा बेल्ट खोलते दिख रहा है। वारदात के बाद गाड़ी आगे चली गई। उन्होंने एक साजिश के तहत दशरथ को घर से बुलाकर हत्या की बात कही है। उसके बाद शव को गेहूं खेत में फेंक दिया। दशरथ राम का भाई कालू राम शुक्रवार को दिल्...