पूर्णिया, फरवरी 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य तल्लू बासुकी आगामी बुधवार को धमदाहा थाना क्षेत्र सिम्ब्राह टोला वार्ड नंबर 15 आकर 23 वर्षीय राज कुमार टुड्डू हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी 284/25 अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। आयोग के सदस्य मामले में अब तक की गई कार्रवाई का जायजा भी लेंगे। उनके स्थल निरीक्षक को लेकर जारी पत्र में बताया गया है कि इस दौरान सिम्ब्राह गांव जाएंगे जहां हत्या के मामले को लेकर ना सिर्फ पीड़ित पक्ष से मिलकर बातचीत करेंगे, बल्कि अधिकारियों से हत्या के इस मामले में अब तक किए गए अनुसंधान एवं करवाई से बिंदुवार जानकारी लेंगे। बताना मुनासिब होगा कि मामला दर्ज होने के साढ़े महीने बाद भी आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं होने परेशान विश्वनाथ टुडू आईजी से गिरफ्तारी गुहार लगाकर घर...