काशीपुर, जून 17 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल युवा की बुधवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में बैठक हुई। इस दौरान टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र में दलित युवक केतन लाल की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या नही सामाजिक न्याय और मानवता पर हमलाघटना पर प्रतिक्रिया जिला अध्यक्ष प्रदीप मैंदोलिया ने कहा कि केतन लाल के साथ जिस प्रकार की बर्बरता की गई है, उसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति, सामाजिक पृष्ठभूमि या व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर प्रताड़ित करना और उसकी हत्या कर देना एक सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने मांग की कि मामले की ...