नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। प्रशांत विहार के जापानी पार्क में गुरुवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक का आरोपी की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार को दोपहर 3.15 बजे हुई। मृतक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि मृतक रोहिणी सेक्टर-24, बुध विहार में अपने परिवार के साथ रहता था और पिछले साल 12वीं पास किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मृतक की बहन के साथ संबंध मंजूर नहीं था और वह लगातार धमकियां देता रहा। गुरुवार को आरोपी ने अपनी बहन के साथ मृतक को देखा और गुस्से में चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.