नोएडा, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। संतोष नगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू कुमार निवासी पतार, जिला सिवान बिहार हाल संतोष नगर और राकेश निवासी मुरादपुर, जिला छपरा बिहार हाल संतोष नगर को 7 अप्रैल को काबू किया।एक युवती ने दो अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सोनू 28 मार्च को अपने दोस्त के साथ मजदूरी पर गया था। अगले दिन सुबह उसका दोस्त उसे घायल हालत में घर लेकर आया। गंभीर स्थिति में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.