मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। तीन दिन पूर्व रणवीरपुर में आजमगढ़ के युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या के मामले में रविवार को दो हत्यारोपियों को पुलिस टीम ने बहादुरगंज बार्डर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। सरायलखंसी पुलिस टीम ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा समेत एक बाइक और एक स्कूटी भी बरामद किया। मामले का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। हत्यारोपियों ने शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडे से सिर पर प्रहार करके हत्या की घटना को अंजाम दिया था। अभी हत्याकांड मामले में दो अन्य हत्यारोपित पुलिस पकड़ से बाहर है। जल्द ही फरार हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज के ग्रा...