सिद्धार्थ, जून 27 -- भवानीगंज (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। गोण्डा जनपद के एक युवक की हत्या के आरोप में उसके ससुर और साले को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवक ने सिद्धार्थनगर जिले की युवती से प्रेम विवाह किया था। गोण्डा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के नहरपुर दल्लीजोत गांव निवासी रामसेवक यादव पुत्र संतराम ने बुधवार को भवानीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बेटे अनिल कुमार ने भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव निवासी महेश यादव की पुत्री उर्मिला से प्रेम विवाह किया था। इससे ससुराल वाले نارाज रहते थे। बेटे की ससुराल में 21 जून को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए बेटे अनिल को बुलाया गया था।

हत्या का रहस्य गत 23 जून की शाम अनिल के ससुर महेश यादव और साले ओम प्रकाश यादव उर्फ...