नोएडा, जनवरी 3 -- युवक की हत्या के आरोप में दो रिश्तेदार गिरफ्तार अवैध संबंध में की वारदात, मृतक का मोबाइल भी बरामद नंबर गेम 28 दिसंबर को साजन ने शराब पीने के बहाने रायपुर क्षेत्र में बुलाया हत्या की 01 जनवरी की रात को पुलिस ने मृतक का शव बरामद किया नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थानाक्षेत्र के पुश्ता रोड के नीचे झाड़ियों में मिले शव के मामले का शनिवार को पटाक्षेप कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी और मृतक आपस में साढ़ू हैं। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के शक में मारपीट के बाद युवक की हत्या की गई। मृतक का मोबाइल, एटीएम कार्ड और शव छिपाने में इस्तेमाल हुआ ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-126 थानाक्षेत्र के रायपुर पुश्ता क्षेत्र की झुग्गी में अजय मुखिया...