आगरा, मार्च 9 -- युवक की गोली मारकर हत्या समेत अन्य के आरोपित अदनान निवासी भगवती विहार राहुल नगर जगदीशपुरा को राहत नहीं मिली है। अदालत ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। वादी शौकीन निवासी बोदला ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराकर बताया था कि एक जनवरी को उनके घर पुलिस आई थी। बताया था कि कारगिल चौराहे के पास उसके पुत्र की रवि समेत अन्य युवकों से लड़ाई हो गई थी। उनके पुत्र को आरोपित ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो पुत्र मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उक्त मुकदमे में आरोपित रवि आदि की जमानत पहले की निरस्त हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.