समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के समीप से एक युवक के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के मामले को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिसमें रोसड़ा वार्ड 21 निवासी शिवजी साह के पुत्र दीपक साह और 4 अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने बताया कि रोसड़ा वार्ड 21 निवासी सह गायब रविन्द्र साह की पत्नी पिंकी देवी ने पुरानी रंजिश के कारण मारपीट और अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कहा है कि उसके पति रविंद्र साह (45) रविवार सुबह करीब 11 बजे सिंघियाघाट स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में नदी किनारे महादेव मंदिर के पास उनकी साइकिल गिरी हुई मिली। सब्जियां सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। परंतु रविंद्र साह का कहीं अता-पता नहीं...