अलीगढ़, मार्च 16 -- n बीते माह युवक की चाकू से गोदकर की थी हत्या n सीओ के आश्वासन के बाद शांत हुए प्रदर्शनकारीगभाना, संवाददाता। गभाना के गांव घौरेठ में बीते माह युवक की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीण व परिजन रविवार सुबह 11:30 बजे एकत्रित होकर गभाना थाना पर पहुंचे। उधर ग्रामीणों व परिजनों को देख पुलिस अलर्ट हो गई। मामले की की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गभाना ने लोगों को समझाया। जिसके बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।थाना क्षेत्र के गांव घौरौठ में विगत माह युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में रविवार को तनाव फिर से बढ़ गया। सुबह परिजन व ग्रामीण हाथो में विनय को इंसाफ दो का बैनर लेकर बड़ी संख्या में थाना गभाना पर पहुंचे ,जहां उन्हें देख पुलिस अलर्ट हो गई।उधर सीओ गभाना व इंस्पेक्टर गभाना राजेश कुमार मय फोर्स के साथ ग्रामीणो...