गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। एसपीआर स्थित गांव फाजिलपुर में करीब 38 वर्षीय एक युवक की अज्ञात हत्यारों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर और मुंह को पत्थरों से कुचल दिया। इसके बाद शव को लोहे के एक बड़े पाइप में छिपा दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव को बरामद करके जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गुरुग्राम पुलिस को राहगीरों ने गांव फाजिलपुर में लोहे के एक पाइप में शव होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव को पाइप से बाहर निकाला। पुलिस ने पाया कि मृतक के गले में एक गमछा है। मुंह और सिर पूरी तरह से कुचला हुआ है। मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से कोई कागज या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक हत्यारों ने पहले इस युवक की हत्या गमछे से ग...