रामपुर, जून 15 -- पटवाई। थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव में बनी गोशाला के पास सोमवार सुबह नाले में बोरी में बंद शव में मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की आशंका है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे रहटगांव में गोशाला के पास नाले में एक बोरी में युवक का शव होने की सूचना से हड़कंप फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं और हत्या करके शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। यह भी पढ़ें- नाले में मिला युवक का शव शव चार से पांच पुराना होने से काफी गल भी चुका है। शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ ही देर में मौके पर सीओ शाहबाद ...