युवक की हत्या कर शव बॉक्स में बंद कर नहर में फेंका
लखनऊ, सितम्बर 16 -- बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गला रेतकर शव लकड़ी के बाक्स में बंद कर भावाखेड़ा में निगोहां माइनर में फेंक दिया। दुर्गंध उठने पर लोगों की नजर शव पर पड़ी। मोहनलालगंज व निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना स्थल को लेकर दोनों थानों के बीच विवाद हो गया। मोहनलालगंज तहसील से लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची तब घटना स्थल तय हो सका। डीसीपी दक्षिणी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के हाथ व गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान मिले। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। मदारीखेड़ा जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर निगोहां माइनर की पुलिया बनी है। वहां बुधवार दोपहर दुर्गंध उठने पर राहगीरों को एक बाक्स दिखाई दिया। मृतक के पैर बाक्स के बाहर नजर आ रहे थे। निगोहां थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.