फिरोजाबाद, मई 26 -- न्यायालय ने तीन वर्ष पूर्व अवैध संबंध में युवक को घर में बांधकर धारदार हथियार से एक दर्जन से अधिक वार करके हत्या और शव को कुएं में फेंकने के दोषी दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला अरांव थाना क्षेत्र में पांच नवंबर 2023 का है। मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पांच नवंबर 2023 को मामा राम विलास उर्फ पप्पू निवासी कंचनपुर थाना करहल जिला मैनपुरी मौसेरे भाई मनु यादव के घर रानीपुर, मटसेना गए थे। वहां शाम चार बजे उसके मामा के मोबाइल पर कुंजपुर हवेली निवासी सरिता यादव पत्नी कृष्ण मुरारी उर्फ दर्शन सिंह ने फोन कर उधार के 60 हजार रुपये देने के बहाने बुला लिया था। इसके बाद कृष्णमुरारी ने पत्नी सरिता और भाई कायम सिंह के साथ मिलकर घर में रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद खुरपी से चेहरे, गर्दन, गले पर एक दर्जन ...