फरीदाबाद, जुलाई 4 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने राजीव कॉलोनी में पत्नी के लिव-इन-पार्टनर के सिर में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अपनी पत्नी की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन लोगों के जागने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे पाया था। 30 जून की रात राजीव कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान की छत पर सो रहे मैनपुरी यूपी के विनायकपुर गांव निवासी 26 वर्षीय विपिन यादव के सिर में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां दो जुलाई की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी。

आरोपी को गिरफ्तार करना शनिवार को एसीपी क्राइम अमन या...