अयोध्या, मई 5 -- पूराबाजार (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी पूराबाजार अंतर्गत ग्राम मड़ना में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Patna Crime: पटना के बिहटा में घर में घुस युवक की गोली मारकर हत्या, मची सनसनीघटना का विवरण मृतक के भाई पवन कुमार यादव, निवासी मड़ना, ने थाना महाराजगंज में तहरीर दी है कि गांव के ही निवासी रोहित यादव व विनोद यादव, पुत्रगण रामकृपाल यादव, 4 मई 2026 को देर रात उनके घर पर आकर उनके भाई को शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। जब विनय कुमार यादव (29 वर्ष) ने उन्हें मना किया तो रोहित यादव, विनोद यादव और दो अन्य साथियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया...