पीलीभीत, जुलाई 25 -- बीसलपुर। गांव अखौली के युवक की सीतापुर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव को लेने के लिए रवाना हो गए। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अखौली निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र प्रशांत कुमार 25 वर्ष मेलों में झूले लगाने का काम करता है। सीतापुर में चल रहे मेले में वह अपने झूले लगाने गया था। शुक्रवार को सीतापुर के खजुरिया हाल्ट पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से पटरियों पर गिरकर ट्रेन से कट गया। जिससे उसकी दर्दनांक मौत हो गई। युवक की मौत होने की सूचना घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, घर का बूझ गया चिराग मृतक तीन भाइयों में परिवार में सबसे छोटा था व अविवाहित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...