सीवान, अप्रैल 5 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में पत्नी की विदाई करने आये एक युवक को ससुराल वालों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक यूपी के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपूरा गांव निवासी जोगिंदर पांडेय है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने पत्नी की विदाई करने चांदपुर गांव आया था। लेकिन ससुराल वाले पत्नी की विदाई नहीं की और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...