युवक की सड़क हादसे में मौत मामले में केस दर्ज
रांची, जून 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा न्यू एसटी शाखा फिल्ड के समीप रहने वाले शिव दत्त की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मीना मिश्रा ने प्राथमिकी में बाइक चालक सुनील लोहरा को आरोपी बनाया है। मीना मिश्रा ने पुलिस को बताया कि आठ मई को धुर्वा सेक्टर थ्री में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार उनके पति को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनके पति शिव दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 11 मई को उनकी मौत हो गई। छानबीन में पता चला कि इस घटना को सुनील ने अंजाम दिया है। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.