युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
शामली, मार्च 30 -- कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी 35 वर्षीय युवक की जनपद बागपत में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी 35 वर्षीय सतेंद्र किसी कार्य से जनपद बागपत स्थित तिलवाड़ा गांव गए हुए थे। वापस लौटते समय जब वह बागपत के लूम गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.