अलीगढ़, जून 25 -- दादों, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कासिमपुर कसेर में 23 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब परिजन खेत पर काम करने गए थे, तब सुनील घर में अकेला था। वापस लौटने पर परिजनों ने उसे दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका पाया। इस हृदयविदारक घटना को देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही गांव के श्मशान घाट में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में थी। यह भी पढ़ें- अलग-अलग वजहों से तीन युवाओं ने दी जान वह अपने पीछे पत्नी, नन्हीं बेटी और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।...