रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा निवासी युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार रात वह रोज़ की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो घर में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने युवक की हालत जांची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...