युवक की संदिग्ध हालत में मौत, रंजिश में जहर देकर हत्या का आरोप
एटा, मई 12 -- युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घरवालों ने तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कोतवाली देहात के गांव नगला फरीद निवासी भानू (30) पुत्र सुखवीर नोएडा में रहते थे। दो साल से परिवार सहित गांव में रहने लगे थे। बहन आशा ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से रंजिश चली आ रही है। जमीन विवाद की रंजिश बताई जा रही है। बताया कि सोमवार दोपहर को गांव के ही दो युवक अपने रिश्तेदार के साथ आए और भानू को अपने साथ ले गए। देरशाम युवक को घर के बाहर डालकर चले गए। होश न आने पर परिवारीजन भानू को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बहन ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.