मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के उत्तरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड आठ भवानीपुर गांव निवासी युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक उतरी भवानीपुर गांव के राजेश्वर प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार था। मृतक के परिजन संजीत के ससुराल वालों पर गलत दवा खिलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में मृतक के पिता ने संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर संजीत के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर गलत दवा खिलाकर उसकी हत्या कर शव दरवाजे पर फेंक दिया गया। संजीत की शादी विगत दो वर्ष पूर्व कोटवा थाना क्षेत्र के कोनवा गांव निवासी रामस्वरूप प्रसाद के पुत्री रानीमा कुमारी से हुई थी । शादी के कुछ दिन बाद वह अपने मायके चली गई। नौ दिसम्बर को पुत्र संजीत कुमार को घर से उसके ससुराल के लोग बुलाकर ले गये। देर संध्या उसका शव मृतक क...