कटिहार, अप्रैल 22 -- मनसाही, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलाघाट राय टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने बहू, उसके कथित प्रेमी और सास पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार घर के अंदर बिछावन पर गालिब राय (42) का शव पड़ा मिला। शव के गले पर गहरे निशान पाए गए, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।मृतक की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.