बाराबंकी, मई 31 -- मसौली। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव का एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ने पर उसे सीएचसी बड़ागांव लया गया। जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर मसौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचायतनामा भर के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव के मोहल्ला रौजा निवासी एहसान (40) पुत्र सत्तार को शनिवार की आधी रात को संदिग्ध हालत में तबियत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी बड़ागांव परिजन ले गए थे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसी गाड़ी पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया लेकिन तबतक एहसान की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, मालिक समेत तीन पर एफआईआर मृतक के मुंह से झाग निकलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बि...