बिजनौर, मार्च 20 -- शेरकोट। मोहल्ला चौधरियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला चौधरियान निवासी रूपेंद्र दत्त का पुत्र 25 वर्षीय तुषार गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहा था। शाम के समय नगर का ही एक युवक तुषार को जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ ले गया। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह युवक अपने भाई के साथ तुषार को ई-रिक्शा से घर लेकर पहुंचा। उस समय तुषार की हालत बेहद गंभीर थीं। परिजन जब तक उसे संभाल पाते तब तक उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.