युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोहराम
बिजनौर, मार्च 13 -- धामपुर। गांव सरकड़ा चकराजमल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार रात विवेक सिंह पुत्र भीम सिंह गांव में अचेत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.