झांसी, जून 22 -- झांसी। गांव निपान में पिछले दिनों कुएं में गिरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए । उन्होंने दोस्तों पर शराब पार्टी के दौरान कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। बताया, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने ले गए तो पुलिस ने नहीं सुनीं। जिससे थाने के बाहर उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निपान निवासी तुलाराम (35) खेती-किसानी व मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। भाई मनमोहन ने आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव में शराब पार्टी के दौरान विवाद हो गया। जिसमें उसके साथियों ने तुलाराम को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। उसे किसी तरह बाहर निकाला। थाने ले गए तो पुलिस ने इलाज के कराने को कहा। उसे झांसी भर्ती कराया। फिर बाहर ले गए। बाद शनिवार को वापस लेकर आए। वह रविवार को फिर तुलाराम की तब...