भभुआ, मार्च 15 -- भाई की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकला था प्रमोद घर नहीं लौटने पर परिजन कर रहे थे तलाश, सुबह में लाश मिलने से मचा कोहराम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव के बधार स्थित गेहूं के खेत से पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया। मृतक 25 वर्षीय प्रमोद बिन्द जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के घटमापुर निवासी लखन बिन्द का पुत्र था। शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर जांच के लिए एसडीपीओ मनोरंजन भारती पहुंचे। परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। एसडीपीओ की सूचना पर जिले से एफएसएल की दो सदस्यीय टीम पहुंचकर सैम्पल लिया और जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के पैंट के पॉकेट से कीटनाशक दवा मिली है। अंत्यपरीक्षण और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.