आजमगढ़, मई 26 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (पाहिलेपुर) गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पेट में दर्द होने के बाद युवक की हालत विगड़ गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (पहिलेपुर ) गांव निवासी 18 वर्षीया विपिन प्रजापति पुत्र छोटे लाल प्रजापति के पेट में सोमवार की रात दर्द हुआ। उसे लेकर लोग पास के निजी डॉक्टर के पास गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वह तीन भाई एक बहन में बड़ा था। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। माता प्यारी देवी ने घटना को पुलिस को अवगत करायी, मौत पर संदेश जताई। अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्...