बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान के पास मिला शव नहीं हुई मृतक की पहचान, हत्या की जता रहें आशंका बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के ह्दयस्थली अस्पताल मोड़ के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान के पास शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी मच गयी। सूचना पाकर बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं वहीं, कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। सुबह में लोगों ने मैदान में शव देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गयी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को सूचना दी गयी है। पोस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.