बेगुसराय, मई 22 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। विगत 19 मई की दोपहर प्रखंड मुख्यालय के समीप एक युवक की लाश लावारिस हालत में मिलने की घटना में खोदावंदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस मामला में मृतक के भाई अमर कुमार के बयान अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप एक नवनिर्मित मकान के पीछे मंगलवार की दोपहर एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। इस लाश की शिनाख्त चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर श्रीपुर गांव निवासी घासी साह के 28 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया था परन्तु वहां पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण लाश को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज...