उरई, मार्च 22 -- जालौन। उरई से वापस जालौन लौट रहे युवक को रोककर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी गोपालजी चौहान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह किसी काम के चलते अपने मित्र के साथ उरई गया था। रात करीब 11 बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी उरई रोड पर एलआईसी ऑफिस के पास छौलापुर निवासी प्रियांशु चौहान ने उसे रोक लिया और उससे बात करने का बहाना करते हुए उसे एकांत में ले गए। जहां उन्होंने लाठी, डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जब वह चिल्लाया तो आसपास के लोगों को आता देखकर वह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.