युवक की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत
कानपुर, मई 10 -- कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र में पत्नी, साले और सलहज के साथ दर्शन के लिए आया युवक यमुना में नहाने के दौरान डूब गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर नगर के थाना घाटमपुर क्षेत्र के पतारा गांव निवासी पच्चीस साल का मोहित पुत्र गंगाराम रविवार को पत्नी अंजना, साले निकेश और सलहज अंजलि के साथ मुक्ता देवी धाम में दर्शन के लिए आए थे। यहां मोहित ने यमुना नदी में स्नान करने की बात कही। पत्नी और सलहज वहां लगे मेले में खरीदारी करने लगी। इस पर उसके साले ने उसे नहाने से मना किया, लेकिन कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। पीछे से साला भी साथ गया। नदी में बहाव तेज होने के कारण मोहित गहराई में जाकर डूब गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.