देवघर, मार्च 22 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में मृतक के पिता बासुदेव महरा ने उसके ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह निवासी बासुदेव महरा ने आरोप लगाया है कि उसका 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुमार दास 17 मार्च की रात अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह अवस्थित ससुराल गया था, जहां गवाली पूजा का आयोजन था। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र की हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर कर दी है। प्राथमिकी में चांदडीह निवासी ससुर चंद्र केशव दास, सास लता देवी, साला अमित दास और रुपेश दास, पत्नी पायल कुमारी व साली लाड़ो कु...