युवक की मौत में पत्नी और ससुरालीजनों पर केस
लखनऊ, मई 19 -- बंथरा में फंदे से लटका मिला था शव बंथरा, संवाददाता। बंथरा के मवई पड़ियाना गांव में नौ अप्रैल को हुई निर्मल कुमार रावत (32) की मौत के मामले में उसकी पत्नी और ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। निर्मल का शव झाड़ियों में पेड़ से फंदे पर लटका मिला था।
घटना का विवरण निर्मल कुमार माल इलाके के रामनगर के रहने वाले थे। छह अप्रैल को वह बंथरा के अमावां गांव में अपनी ससुराल गया था। नौ अप्रैल को मवई पड़ियाना गांव में ट्यूवेल के पास पेड़ से बिजली के तार के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला था। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। परिवार में पत्नी सलोनी और तीन बेटियां हैं। 10 साल पूर्व सलोनी से उसका विवाह हुआ था। मुकदमा मां कलावती की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कलावती ने तहरीर देकर बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.