औरैया, जून 14 -- औरैया, संवाददाता शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने एक महिला डाक्टर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कांशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय सोनू प्रजापति पुत्र रामजी प्रजापति ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सू...