प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- हीरागंज। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी मंसूर अली ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। उसका बड़ा भाई 54 वर्षीय मकसूद अली 2 अप्रैल को एक अंतिम संस्कार में शामिल होने महेशगंज गया था। तभी बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से प्रयागराज ले गए थे। इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...