रामपुर, दिसम्बर 28 -- दस दिसम्बर की रात शाहबाद से सामान लेकर घर जा रहे करैथी निवासी मलखान सिंह को भुड़ासी गांव में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में मलखान के भाई सत्यवान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर स्वराज ट्रैक्टर के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...