रुडकी, अप्रैल 11 -- झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, ससुर और साले सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी चन्द्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र रविकान्त की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के ग्राम रण्डावली निवासी रचना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रचना के मायके वाले उनके वैवाहिक जीवन में अत्यधिक हस्तक्षेप करते थे, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...