रुडकी, मार्च 1 -- सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। कलियर थाना क्षेत्र के नागल पलुनी गांव निवासी शेखर कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी की सुबह उनका भाई सावन मोटर साइकिल से कलियर से होते हुए बहादराबाद जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी तिरछे पुल के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको अस्पताल लेकर जाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन की शिनाख्त कर कार्यवाही की मांग की। कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.