कौशाम्बी, जून 24 -- चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा मजरा पंसौर गांव का मुकेश कुमार (24) पुत्र रामसुमेर यादव मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक से बेरुआ बाजार चोकर लेने जा रहा था। काजू तिराहा के समीप सामने से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मुकेश को जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उसके भाई अनूप की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...